Farrukhabad Kannauj News: बहन सजाती रही राखी की थाली, हाईवे पर टूट गई बड़े भाई की सांसों की डोर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 27 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। रक्षाबंधन के पावन पर्व की तैयारियां घर-घर में चल रहीं। बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की दुआएं मांगते हुए राखियां सहेज रही थीं। लेकिन जहानगंज थाना क्षेत्र के बिढैल गांव में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। इटावा-बरेली हाईवे पर ईंट भट्ठे के पास हुए एक भीषण हादसे ने एक मां की गोद और एक बहन की उम्मीदों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। बुधवार रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बिढैल गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह के 32 वर्षीय दिव्यांग पुत्र ललतेश यादव की दर्दनाक मौत हो गई। पांच भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े ललतेश की शादी नहीं हुई थी। दिव्यांग होने के कारण वह लाठी के सहारे चलता था। दोस्त के साथ गया था, पैदल लौटते वक्त बना हादसे का शिकार हो गया। यह भी पढ़ें- बाइक डिवाइडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.