Farrukhabad Kannauj News: बस सेवा से पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई गति
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद,संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा के अंतर्गत बुधवार को फर्रुखाबाद बस स्टेशन से फर्रुखाबाद-मोहम्मदाबाद-नीम करौरी होते हुए विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल संकिसा बसंतपुर तक नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। यह बस खिरिया सींगनपुर से चलेगी। भाजपा के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही विश्व प्रसिद्ध नीम करोरी धाम और बौद्ध पर्यटन स्थल संकिसा तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की पहुंच पहले की अपेक्षा अधिक आसान होगी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.