Farrukhabad Kannauj News: बराकेशव की चकबंदी प्रक्रिया स्थगित
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के बराकेशव गांव में चकबंदी प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी है। चकबंदी प्रक्रिया के अलावा किसानों पर दर्ज मुकदमे को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिलाधिकारी ने इसको लेकर जिलाध्यक्ष अजय कटियार सहित पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल से वार्ता की थी और चकबंदी प्रक्रिया को रोकने के लिए चकबंदी आयुक्त को पत्र भेजने को कहा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केडी राम, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद आलोक कुमार सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की और चकबंदी प्रक्रिया स्थगित किए जाने की जानकारी दी। इस दौरान लक्ष्मी शंकर जोशी, संजीव सोमवंशी, छविनाथ शाक्य, कृष्ण गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.