Farrukhabad Kannauj News: बदला साल..मगर पुलिया और सड़कों का वही हाल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मानसून की दस्तक के साथ पिछले वर्ष की बाढ़ की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से कटी सड़कें और पुलिया आज भी अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कई संपर्क मार्गों की मरम्मत नहीं हो सकी है। नतीजा यह है कि ग्रामीण आज भी खेतों के रास्ते या अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। तीसराम की मडैया, इमादपुर-भुड़िया भेड़ा, कुम्हरौर-पंचम नगला और अजीजाबाद-अलमापुर मार्ग ऐसे प्रमुख संपर्क मार्ग हैं, जहां पिछले वर्ष आई बाढ़ में सड़कें और पुलिया बह गई थीं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया। अब फिर बारिश शुरू हो गई है और लोगों को डर है कि अस्थायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.