Farrukhabad Kannauj News: बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज, पीडियाट्रिक वार्ड हुआ चालू
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 21 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बच्चों को बेहतर और व्यवस्थित इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में लोहिया अस्पताल में 30 बेड की पीडियाट्रिक यूनिट शुरू कर दी गई है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया था। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के प्रयास से अस्पताल परिसर में तैयार किए गए इस यूनिट में बच्चों को अब अलग वार्ड में इलाज की सुविधा मिलेगी। फिलहाल वार्ड के 17 बेड चालू कर दिए गए हैं और तीन शिफ्ट में स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड में भर्ती बच्चों की देखभाल के लिए चिकित्सकों के साथ स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय की भी तैनाती कर दी गई है। लोहिया अस्पताल में अभी तक बच्चों के लिए इमरजेंसी में सात बेड का वार्ड संचालित था। जगह की कमी के कारण कई बार एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती करना पड़ता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.