फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। किरन पब्लिक स्कूल में नवरात्र और विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने डांडिया नृत्य के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में नवरात्र और दशहरा पर्व के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक कल्पना गंगवार और प्रधानाचार्य राधिका नायर ने मां सरस्वती व मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय परिसर में रावण के पुतले का दहन किया गया। प्रबंधक ने कहा कि दशहरा हमें बुराइयों को त्यागकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Unnao News: स्कूलों में डांडिया की मची...