Farrukhabad Kannauj News: बच्चे को जन्म देने वाली मां को सौपा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 16 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। थाना नवाबगंज क्षेत्र में 10 माह के मासूम बच्चे को गोद दिए जाने के मामले में विवाद खड़ा हो गया। बच्चे की जन्म देने वाली मां ने गोद लेने वाली गाजियाबाद निवासी महिला पर बच्चे को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का गंभीर आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहसील कायमगंज में लिखापढ़ी कराकर अपने 10 माह के बेटे को गाजियाबाद निवासी एक महिला को गोद दिया था। इस प्रक्रिया में थाना मेरापुर क्षेत्र के साहबगंज गांव निवासी एक परिचित युवक ने मध्यस्थता की थी। गाजियाबाद की महिला बच्चे को अपने साथ ले गई थी। दो दिन पूर्व बच्चे की जन्म देने वाली मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.