फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। हरदोई जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र के कनथूखेड़ा गांव निवासी छह वर्षीय यश की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामें की कार्रवाई की। कनथूखेड़ा गांव निवासी सुरजीत कुशवाहा के तीन बच्चे सचिन, राज और यश है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे यश को पीलिया की दिक्कत होने पर रूपापुर स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाया गया था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन हालत गंभीर होने पर वहां से बच्चे को फर्रुखाबाद ले जान...