Farrukhabad Kannauj News: बघार नाले में नहाते समय डूबा किशोर, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बघार नाले में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबे 14 वर्षीय किशोर अनिकेत की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने किशोर को नाले से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। गुरुवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी अनिकेत बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने साथियों के साथ अजमतपुर गांव के पास मानिकपुर गांव जाने वाले रास्ते पर स्थित बघार नाले में बनी पुलिया के पास नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। अनिकेत को डूबता देखकर उसके साथ मौजूद साथियों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.