फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। बकरी चराने गई एक युवती को युवक ने छेड़ दिया। मां पहुंची तो उसे गोली मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बे के मोहल्ला निवासी महिला ने घटना को लेकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की और इस मामले में कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज कराये गये मुकदमे में महिला की ओर से कहा गया है कि उसकी पुत्री बकरी चराने के लिए गई थी। शाम पांच बजे कुलदीप ने बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस बीच जब वहां पहुंची तो कुलदीप ने तमंचे से गोली मारने की धमकी दी और पुत्री को छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। इसमें कार्रवाई की जाएगी। आरोपित को तलाशा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...