Farrukhabad Kannauj News: बंद घर से सामान चोरों ने पार किया
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के बीबीगंज में मंगलवार की रात एक बंद मकान में चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर घटना को अंजाम दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है। चीनीग्रान मोहल्ले की एक महिला का बीबीगंज स्थित मकान बंद था। बुधवार को उन्हें मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि घर का दरवाजा टूटा है और सूटकेस बाहर पड़ा है। मौके पर जब वह पहुंची तो सामान बिखरा था। एसी, वाशिंग मशीन, एलईडी, गैस सिलेंडर आदि गायब मिला। तिजोरी का ताला टूटा था। बक्से का सामान भी बिखरा था। मऊदरवाजा थाना पुलिस इसमें जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.