फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 21 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के नरकसा अंबेडकर नगर मोहल्ले में सोमवार दोपहर बंदरों के आतंक ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। घर की पहली मंजिल पर सूखे कपड़े लेने गई कक्षा नौ की छात्रा को बंदरों ने दौड़ा लिया। भागते वक्त वह अचानक छत से नीचे गिर पड़ी। आनन-फानन परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नरकसा निवासी रिटायर फौजी सुनील चौहान ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी पलक कक्षा नौ में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर करीब 1:20 बजे वह स्कूल से घर आई। कुछ देर बाद वह घर की पहली मंजिल के छज्जे पर सूख रहे कपड़े उतारने चली गई।

बंदरों से बचने की कोशिशछज्जे पर पहुंचते ही तीन-चार बंदरों ने उसे दौड़ा लिया। बंदरों से बचने के लिए वह भागी और अचानक छज्जे से नीचे आ गिरी। परिजन...