फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 24 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। नगर के मोहल्ला पाठक निवासी एक महिला ने अपने पति पर फोन कर जान से मारने और शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला पाठक निवासी साक्षी गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 जून की रात करीब 10 बजकर 53 मिनट पर वह अपने घर पर थीं। आरोप है कि तभी उनके मोबाइल पर उनके पति सागर निवासी इंद्रा नगर, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज ने फोन किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उन्हें गोली मारने तथा शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पत्नी को पीटा, तेजाब डालने की धमकी महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने ...