फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। सुबह और शाम की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर मां के जयकारों और घंटा-घड़ियाल की गूंज से भक्तिमय हो उठे। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों के साथ ही मोहल्लों में सजाए गए पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कहीं भजन-कीर्तन हुए तो कहीं सामूहिक आरती कर भक्तों ने मां दुर्गा की उपासना की। नवरात्र के सातवें दिन सुबह घरों में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिरों में पहुंचे। भक्तों ने मां कालरात्रि को पुष...