Farrukhabad Kannauj News: फील्ड यूनिट की टीम ने दिया प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घटित होने वाली घटनाओं के साक्ष्य कैसे एकत्र किए जाएं इसको लेकर फील्ड यूनिट की टीम ने पुलिस कर्मियों को विस्तार से समझाया। बताया कि यदि कोई व्यक्ति फांसी पर लटका है तो वीडियोग्राफी करायी जाये। फांसी में प्रयुक्त होने वाले अंगौछा, रस्सी आदि को शव के साथ ही सील किया जाये। रस्सी की नाप भी की जाये। वीडियोग्राफी के बीच शव को उतारा जाये। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्र के अलावा उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.