फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। पहाड़पुर बैरागर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि भाई के खेत में कुछ लोगों ने आवारा पशु छोड़ दिये। जब इसका विरोध किया तो गाली गलौज की गयी और झगड़ा किया गया। एक युवक ने फावडे़ से प्रहार कर दिया जिसमें भाई के सिर में गंभीर चोट लग गयी। खून निकलने लगा उनकी हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। थानाध्यक्ष से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कबड्डी के विवाद में युवक पर चाकू से हमला,पथराव,वीडियो वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...