फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित फर्रुखाबाद के लोगों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। सीएम के पहुंचने से पहले ही पुलिस लाइन का वाटरप्रूफ पंडाल बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों और आम लोगों से भर गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पीड़ित परिवारों से संवाद करते हुए उनकी परेशानियों की जानकारी ली। इसके बाद करीब एक हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की। यह भी पढ़ें- 45 मिनट परेड ग्राउंड में रहेंगे, बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी सुन लीजिए पुकार बनवा दीजिए...