Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को नमन
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बागपत : आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, गूं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.