Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में पौत्र का शव देख दादी ने त्यागे प्राण
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। खिमसेपुर क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह पौत्र का शव देख गश खाकर गिरी वृद्ध दादी की भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतें होने से परिजन बिलख पड़े। सलेमपुर गांव निवासी रामशरण ने बताया कि उनके बेटे 35 वर्षीय रवि कुमार का चार साल से किडनी का इलाज चल रहा था। हर महीने डायलिसिस होती थी। शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे रवि के पेट में दर्द हुआ तो परिजन निजी वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में बघार नाले के पास उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। सुबह करीब सात बजे रवि की दादी 78 वर्षीय फूलश्री ने जैसे ही पौत्र का शव देखा तो वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। कुछ ही देर में उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। एक ही दिन दो मौतें होने से परिजन बिलख पड़े। आसपास के लोगों ने किसी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.