फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद (फर्रुखाबाद), संवाददाता। खुड़नावैध गांव में बुधवार सुबह एक घर का आंगन खून से लाल हो गया। मामूली विवाद के दौरान बेटे ने मां का सिर पत्थर से कुचल डाला। बचाने आई बहन को भी पीटा। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने हमलावर बेटे को पकड़ा और उसके हाथ-पैर बांधकर पुलिस को सूचना दी। हत्या की जानकारी मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की है। आरोपित मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। यह भी पढ़ें- मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर बेटा फरार खुड़नावैध गांव निवासी सुषमा ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी 55 वर्षीय मां नन्हीं देवी घर के अंदर बैठी थीं। इस बीच भाई पंकज राठौर आया और मां पर पत्थर से हमला बोल दिया। उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। वह बचाने दौड़ी तो पंक...