Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में एसएसओ संग घूस लेते दबोचे गए जेई सस्पेंड
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बिजली निगम के जेई और एसएसओ को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते याकूतगंज बिजली उपकेंद्र से धर दबोचा। दोनों ने नलकूप कनेक्शन के स्टीमेट के नाम पर यह घूस मांगी थी। टीम दोनों को पकड़कर फतेहगढ़ कोतवाली लेकर पहुंची जहां पूछताछ की जा रही है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जेई को सस्पेंड कर दिया गया है एसएसओ संविदा कर्मी है उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी ।गुगौरा गांव निवासी मंसाराम ने बताया कि बिजली कनेक्शन के स्टीमेट के नाम पर उनसे जेई अजीत राजपूत और एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) चंद्रभान ने 10 हजार रुपये मांगे थे। उन्होंने इसकी शिकायत कानपुर की एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत सही मिलने पर बुधवार को कानपुर से रामआसरे त्रिपाठी के नेतृत्व में आई टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.