फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।शहर के अंबेडकर नगर नरकसा में एक फर्नीचर की गोदाम में आग लग गयी। इससे लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। रात में ही सूचना पर फर्नीचर कारोबारी पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तंग गली में गोदाम होने की वजह से आग पर काबू करने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। साहबगंज निवासी जमाल की अंबेडकर नगर नरकसा में फर्नीचर की गोदाम है। लिंजीगंज मुख्य रोड पर दुकान भी है। रात में गोदाम और दुकान को बंद करके जमाल घर चले गये थे। रात करीब ढाई से तीन बजे गोदाम में अचानक आग की लपटें देखी गयीं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: एक घंटे तक समर चलाकर किया जा सका आग पर काबू इस पर मोहल्ले के लोग जाग गये। मोहल्ले वालों ने पहले जमाल को सूचना दी।...