फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। मदनपुर निवासी सुखदेव ने मैनपुरी के विद्यापुर निवासी जय प्रकाश समेत सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने षड़यंत्र करके उसके पिता के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा करके उसके पिता की कृषि भूमि व आश्रम की सम्पत्ति की कूटरचित व फर्जी वसीयत करा ली। शिकायत करने पर धमकी दी। पुलिस ने यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया है। इसमें जो आरोप लगे हैं उसको देखते हुये पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। यह भी पढ़ें- Basti News: धोखाधड़ी कर अभिलेख में दर्ज कराया नाम, एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...