फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के पुराने बस स्टैंड के पास मंगलवार को पैसों के लेनदेन को लेकर जीजा-साले के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मुख्य रोड पर होटल के बाहर दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी और मारपीट में जीजा समेत चार लोग घायल हो गए। सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान सड़क पर खून फैल गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पुिलस से िशकायत की गई है। पुिलस ने चाकू को कब्जे में ले िलया है। झगड़े को लेकर जांच की जा रही है ।

घटना का वर्णन न्यू सैनिक कॉलोनी निवासी भोला सिंह पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में कॉफी पी रहे थे। इसी दौरान उनके जीजा सै...