Farrukhabad Kannauj News: प्रेमी को फोन कर बुलाया, प्रेमिका के घर वालों ने बेरहमी से पीटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक को कथित रूप से फोन कर बुलाने के बाद युवती के परिजनों द्वारा उसकी जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर चोटें आने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में मामला चोरी का नहीं, बल्कि करीब एक वर्ष से चले आ रहे प्रेम संबंध का निकला। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। बताया गया कि युवती के पिता और भाई ने किसी बहाने से युवती के प्रेमी को फोन कर बुलाया। युवक जैसे ही युवती के घर से कुछ दूरी पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि परिजनों ने पहले सड़क पर ही युवक के साथ मारपीट की और फिर उसे जबरन घर के अंदर ले जाकर कमरे में बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.