Farrukhabad Kannauj News: प्रसूताओं को नहीं मिल रहा भोजन, घर से मंगवाने को मजबूर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। सीएचसी में प्रसूताओं को भोजन नहीं मिल रहा है। ऐसे में वह घर से मंगवाने के लिए मजबूर हो रही हैं। जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे स्थिति खराब हो रही है। उधर प्रसूताओं के भोजन की व्यवस्था करने वाले गढ़ी मोहल्ला निवासी जैद खां का कहना है कि वह ठेकेदार का काम देखता है। ठेकेदार की ओर से उसे भुगतान नही किया गया है। ऐसे में वह व्यवस्था नहीं चला सकता। उसने बताया कि दूध, सब्जी और अन्य सामान वह उधार मे लेने से कर्ज में डूब गया है। लगातार दुकानदार पैसे की मांग कर रहे हैं। उसने डीएम से बकाया भुगतान कराने की मांग की है। वहीं ठेकेदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.