Farrukhabad Kannauj News: प्रदूषित हवा से अस्थमा, फेफड़ों के कैंसर का बढ़ता जोखिम
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कनौडिया गर्ल्स इंटर कालेज में शनिवार को जलवायु संरक्षण के लिए स्वच्छ वायु विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। डॉ. नवनीत गुप्ता ने कहा कि प्रदूषित हवा के कारण अस्थमा, श्वसन संक्रमण, फेफड़ों के कैंसर, हार्ट अटेक के जोखिम बढ़ जाते है। बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और रोगी इसके लिए विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं। उन्होंने कहा कि कोयला, पेट्रोल, डीजल व अन्य जीवाष्म ईंधन के अत्यधिक उपयोग से वायु प्रदूषण और ग्रीन हाउस गैसें बढ़ती हैं। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने कहा कि साइकिल और पैदल चलने को प्राथमिकता देनी चाहिए इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है। पौधरोपण के लिए बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ.ज्योति, पारुल, जैन, पूनम आदि ने भी मुख्य विषय पर अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.