फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज शुकरूल्लापुर के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में शुकरूल्लापुर के छात्र विजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने बाजी मारी। संस्थान की विजेता छात्राओं का चयन 27 अगस्त को कानपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षक प्रशुभ गुप्ता और व्यायाम शिक्षिका शोभा यादव ने निभाई। प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल और प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान शिल्की मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, प्रिया द्विवेदी समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद...