Farrukhabad Kannauj News: पॉक्सो एक्ट में दोषी को तीन वर्ष का कारावास
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने पॉक्सो एक्ट में दोषी को तीन वर्ष के कारावास से दंडित किया है। उस पर 12 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। घटना मेरापुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने 8 मई 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने खेत में चारा काट रही थी तभी संदीप ने पीछे से आकर उसे गलत नियत से पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध किया और चिल्लायी तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने आरोपित संदीप को तीन वर्ष के कारावास से दंडित किया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: फैसलाः बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.