Farrukhabad Kannauj News: पैसे के लेनदेन में मारपीट, छह के खिलाफ मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। पैसे के लेन देन को लेकर हुए झगड़े में मारपीट की गई। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। कुबेरपुर निवासी जाफरी ने अलीगढ़ गांव निवासी लईक, जीशान, ओसाफ, असफ, असद और कायमगंज निवासी साउद के खिलाफ झगड़ा करने का आरोप लगाया है। बताया कि इन लोगों ने एकराय होकर झगड़ा किया। विरोध पर मारपीट की। पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ है। इसमें जो आरोप लगे है उसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.