फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता।कायमगंज के एसडीएम अभिषेक वर्मा पैलानी दक्षिण के हालात का जायजा लेने पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्यायें जानी और राहत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बाढ़ के कारण गांव में पानी का संकट गहरा गया है। अस्थायी शौचालय और आवागमन के लिए नावों की पर्याप्त व्यवस्था की जाये जिससे लोगों को आने जाने में आसानी हो। एसडीएम ने प्रधान जुबैर खान को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होने एक पानी का टैंकर, एक अस्थायी शौचालय और गांव के लिए तीन नावें उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिये। लेखपाल पंकज सिंह को गांव में राहत कार्य को निगरानी के निर्देश दिये। एसडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सुविधा का राजस्व कर्मी लेखयाल ध्यान रखें। अधिकारियों क...