फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: राजेपुर, संवाददाता। एक राजमिस्त्री का शव पेड़ पर लटका मिला। जिंदा समझकर परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो माह पहले उसे सांप ने काट लिया था। परिजनों के मुताबिक इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पट्टी दारापुर गांव निवासी 21 वर्षीय आकाश का शव रविवार की देर शाम गांव के निकट नीम के पेड़ पर लटकता देखा गया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंच गये। जानकारी पर आस पास के लोगों की भीड़ लग गयी। उसे जिंदा समझकर उतार लिया गया और एंबुलेंस से इलाज के लिए परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने देखा और मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी थाना पुलिस को हुयी। इस पर उपनि...