फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। पेड़ की डाल बिजली की मुख्य लाइन पर गिरने से शमसाबाद का बिजली उपकेंद्र शुक्रवार की सुबह बंद हो गया। छह घंटे तक आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। इससे सौ गांव के साथ साथ 19 वार्ड में बिजली को लेकर लोग परेशान हुए। सुबह को बिजली के चले जाने से नगर में पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो गई थी। सुबह छह बजे करीब मोहल्ला खानपुर स्थित बिजली उपकेंद्र फाल्ट के चलते बंद हो गया। सूचना मिलने पर एसएसओ ने इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों को दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, दस घंटे गुल रही बिजलीबिजली supply की समस्या इस पर बिजली की लाइन ठीक करने के लिए पेट्रोलिंग कराई गई। रजलामई, धमगवां और भटासा के पास बिजली की मुख्य लाइन पर पेड़ की डाल गिरी मिली। इसके चलते फाल्ट हो गया...