फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। नगला शीशम गांव में गुरुवार को एक 34 वर्षीय युवक का शव घर में बकैना के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी सहवीर सिंह का पुत्र विजय कुमार पेटीम बॉक्स लगाने का काम करता था। सहवीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह बाजार से घर लौटे तो विजय पेड़ से लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार विजय तीन भाइयों में मंझला था। उसकी शादी जहानगंज थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव निवासी शिल्पी से हुई थी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: टेंशन में था विजय, उठा लिया हताशा भरा कदम करीब तीन माह पहले उसकी पत्नी शिल्पी ने भी मायके मे...