फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। 11 केवी की लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से करीब 150 गांव की आपूर्ति रात भर ठप रही। बिजली न आने से ग्रामीण रात भर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। 33/11 बिजली उपकेंद्र रुटौल से भटासा, पितौरा, कंपिल, न्यू भटासा सहित चार फीडरो से क्षेत्र के गांव में बिजली आपूर्ति की जाती हैं। सोमवार शाम करीब छः बजे भटासा फीडर की 11 केबीए की मैन लाइन पर गांव मोहद्दीनपुर के समीप पेड़ की डालकर टूटकर लाइन पर गिर गयी, जिससे लाइन मे फाल्ट हो गया। गांव बिराहिमपुर जागीर, त्यौरखास, किन्दरनगला, अहियापुर, बरखेड़ा, दारापुर, लुखड़ापुर, पदम्नगला, भौरुआ, मोहद्दीनपुर, सुजातपुर, रसीदपुर, विधिनगला, हकीकतपुर, आजमपुर सहित करीब 150 गांव की आपूर्ति ठप हो गयी। देर शाम घरों मे अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी में लोगों को परेश...