फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल की कलाई पर एक दो नहीं बल्कि 850 बहनों ने एक साथ राखी बांधी। मौका था रक्षाबंधन का पूर्व एमएलसी के जीआईएस स्कूल में सुबह से ही बहनों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूर्व एमएलसी पिछले 18 वर्षों से गरीब, असहाय बेटियों की शादी कराने का पुण्य काम कर रहे हैं। अब तक वह सैकड़ों बेटियों के हाथ पीले करा चुके हैं और उन्हें अपनी बहन मानते हैं। हर साल रक्षाबंधन पर यही बेटियां अपने परिवार के साथ उनको राखी बांधने पहुंचती हैं। यह भी पढ़ें- मुंह बोली हिंदू बहनों से बधवाई हाथ पर रखीरक्षाबंधन पर बहनों की खुशी इस बार भी बहनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर बाद तक चलता रहा। राखी बांधने आई बहनों ने बताया कि शादी के बाद ससुराल चली गईं, लेकिन हर साल राखी पर भाई स...