Farrukhabad Kannauj News: पुलिस विभाग से रिटायर कर्मचारी की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त 68 वर्षीय धीरेन्द्र सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुत्र हिमांशु ने बताया कि रविवार को घर पर अचानक पिता की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर देखकर वह उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। धीरेन्द्र सिंह यादव पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त थे। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.