फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। कलौली निवासी जैन पाल फर्रुखाबाद रोड पर कलौली गांव के सामने खोखा रखे हैं। सोमवार की रात वह खोखा बंद कर घर चले गये थे। उसी रात चोरों ने पीछे से खोखा तोड़कर उसमें रखे दस हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। स्कूल की रखवाली कर रहे चौकीदार ने खटपट क ी आवाज सुनकर रोशनी की इस पर चोर घबरा गया। पुलिस ने जैन पाल की तहरीर के आधार पर चोरी के आरेापितों की तलाश की। पुलिस के मुताबिक मऊदरवाजा थाने के सलेमपुर के एक युवक को थाने में पकड़कर लाया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...