फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिलेभर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त की। इसके साथ ही सड़कों पर बाइक और अन्य वाहनों की भी चेकिंग की गई। पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों के दस्तावेज और वाहन संबंधी कागजात की जांच की। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों म...