फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 24 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता।नगर क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर कानून व्यवस्था और शांति बनाये रखने के मकसद से थाना प्रभारी सचिन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। थाना चौराहे से शुरू होकर मोहल्ला बाजार कला, बाजार मंडी, गढ़ी, इमली दरवाजा, मीरा दरवाजा, सहित प्रमुख मार्गो से होकर पैदल मार्च गुजरा। इस दौरान पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाये रखने और किसी भी व्यक्ति की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने रास्ते में लोगों से बात की और कहा कि शांति और सुरक्षा बनाये रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने किया फ्लेग मार्च, शांति व्यवस्था की अपीलफोटो 12परिचय- शांति व्यवस्था ...