फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और आम लोगों का आवागमन भी प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित ...