फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। हाईकोर्ट ने बंदी प्रतीक्षीकरण याचिका की सुनवाईके बाद सख्ती टिप्पणी की। फतेहगढ़ कोतवाली के याकूतगंज निवासी अपहृत की बरामदगी न होने पर कोर्ट ने कहा कि युवक के लापता हुये काफी समय हो गया है। अगर पुलिस कोशिश के बाद भी उसे नहीं ढूंढ पायी तो कोर्ट मजबूर होकर यह जांच सीबीआई को सौंप देगी। हाईकोर्ट ने 2 नवंबर को अगली तारीख नियत की है जिसमें थाना प्रभारी को कोर्ट में हाजिर रहने का हुक्म दिया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली के याकूतगंज निवासी रमेश चंद्र का 32 वर्षीय पुत्र सुनील 19 मई 2025 से लापता हो गया था। रमेश चंद्र ने इस मामले में मोहल्ला हाजीगंज निवासी मलिक, उसके भाई सोरिश के अलावा खालिज उर्फ खालिद के खिलाफ मारपीट, अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 15 जून 2025 को सोरि...