Farrukhabad Kannauj News: पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला बदर, गांव के पास दबोचा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 25 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। जिला बदर किए जाने के बावजूद जनपद की सीमा में मिलने पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव नगला पति से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को करीब ढाई महीने पहले जिला प्रशासन के आदेश पर ढोल बजाकर जिले की सीमा से बाहर किया गया था। कोतवाली के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि जिला बदर चल रहा श्यामू उर्फ श्यामपाल निवासी नगला विलौना, गांव नगला पति में रमेश पाल के घर के बाहर पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठा है।
गिरफ्तारी का विवरण सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसने स्वीकार किया कि वह जिला बदर है तथा निजी काम से गांव आया था। 9 मई को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.