फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।कोतवाली में रक्षाबंधन पर्व को लेकर शिव शक्ति अखाड़ा की बहनों ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। बहनों ने जवानों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना की। राखी बंधवाने के बाद पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराया और उनकी सुरक्षा व सम्मान का भरोसा दिलाया। इंस्पेक्टर क्राइम बी. यादव ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा शासन की प्राथमिकता है। प्रगति तिवारी ने कहा कि पुलिस कर्मी त्योहारों पर भी परिवार से दूर रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। इसी भावना के साथ पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया गया। यह भी पढ़ें- प्रेम, सत्कार और शांति की भावना को जागृत करती राखी इस दौरान जितेंद्र सिंह, रत्नेश, मुकेश बघेल, प्रवीन, अंकित, धर...