Farrukhabad Kannauj News: पुलिस और गोताखोरों ने बचाए गंगा में डूब रहे कांवड़िया
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।सावन के दौरान कांवड़ लेकर पांचाल घाट पहुंचे तीन कांवड़िया शनिवार को गंगा में स्नान करते समय डूबने लगे। मौके पर मौजूद गोताखोरों और पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद पुलिस ने कांवड़ियों को पांचाल घाट पुलिस चौकी ले जाकर समझाया और गंगा में स्नान के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी। लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी पुष्पेंद्र भारती अन्य कांवड़ियों के साथ कांवड़ लेकर पांचाल घाट गंगा तट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान पुष्पेंद्र गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में उनके साथ मौजूद दीपक और जतिन भी गंगा के गहरे पानी में चले गए और वह भी डूबने लगे। तीनों को डूबता देखकर मौके पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.