फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन के नजदीक नवनिर्मित पुलिस ऑफिसर्स मेस का गुरुवार को एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान डीआईजी यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और प्रतिसार निरीक्षक वीएन गुप्ता समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन के समीप बनाए गए ऑफिसर्स मैस के शुभारंभ को लेकर पुलिस विभाग में उत्साह रहा। ऑफिसर्स मैस का निर्माण पुलिस अधिकारियों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस लाइन के नजदीक होने के कारण अधिकारियों के लिए यहां पहुंचना भी सुविधाजनक रहेगा। शुभारंभ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मैस की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के दौरे...