फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जसमई दरवाजा के निकट दिल्ली रोड पर जर्जर पुलिया को तोड़कर नई पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी होने से लोगों व राहगीरों में नाराजगी है। पुलिया निर्माण होने के कारण मुख्य मार्ग बाधित है। लोगों को आवागमन के लिए इधर उधर घूमकर जाना पड़ रहा है जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। स्कूली बच्चों और व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...