फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा का रौद्र रूप प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणेां को डरा रहा है। गंगा भी अभी चेतावनी बिंदु से नीचे नहीं उतर रही हैं जिससे हालात बिगड़े हुये हैं। सैलाब की चपेट में आये गांवों में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। जलस्तर भी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। बांधों से पानी की मात्रा में अभी तक कमी नहीं आयी है। इससे चिंता बढ़ती ही जा रही है।

गंगा का कटान शमसाबाद तराई क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया के मजरा पुलिया नगर में आधा सैकड़ा मकान कटान के मुहाने पर है। गंगा का वेग इतना अधिक है कि रात में लोगों को नींद नहीं आ रही है। गंगानदी का जलस्तर रविवार की शाम को 136.90 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। नरौरा, हरिद्वार और...