Farrukhabad Kannauj News: पीडीए समाज बनायेगा प्रचंड बहुमत की अपनी सरकार
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कायमगंज और जहानगंज में आयोजित पीडीए जनपंचायत में सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पीडीए समाज एकजुटता के साथ प्रचंड बहुमत की अपनी सरकार बनायेगा। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि आज पूरे प्रदेश में पीडीए समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदेश सचिव डॉ.जितेंद्र सिंह यादव ने सपा सरकार में हुये कार्यो को गिनाया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, रामसेवक सिंह, उर्मिला राजपूत आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.