Farrukhabad Kannauj News: पालिका का दावा: 16 नालों में सुचारू बहता पाया गया पानी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सदर ने शहर के छोटे बड़े सभी 16 नालों के स्थलीय निरीक्षण के लिए पर्यवेक्षणकर्ता नोडल अधिकारियों की डयूटी लगायी। सोमवार को नालों का निरीक्षण किया गया। पालिका के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण में सभी 16 नालों में पानी सुचारू रूप से बहता पाया गया। किसी प्रकार का नालों में अवरोध नहीं था। कुछ नालों में पीछे से आकर मैटेरियल एकत्र हो गया था जिसे जेसीबी लगाकर निकलवाया गया। उन्होंने बताया कि मोहल्ला मदारवाड़ी, गंगानगर, छेदा चूरन वाली गली, तलैया फजल इमाम और लालसराय नालों का निरीक्षण किया गया। मोहल्ला तलैया फजल इमाम, गंगानगर और लालसराय में किसी तरह का जलभराव नहीं पाया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मूसलाधार बारिश में डूबी पॉश कॉलोनियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.